SSC Steno Recruitment 2020:
कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commision) आपको केंद्र सरकार की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दे रहा है। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास आवेदन करने का आज अंतिम मौका है।
इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है। इस खबर में आगे आपको SSC द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन का लिंक भी दिया जा रहा है।
महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी
आवेदन करने की शुरुआती तिथि - 10 अक्तूबर, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 04 नवंबर, 2020
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 06 नवंबर, 2020
ऑफलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 10 नवंबर, 2020
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा।
वहीं, एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।
पदों का विवरण
SSC द्वारा जिन पदों पर नियुक्तियां की जाने वाली हैं, उनका विवरण यहां दिया जा रहा है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड - C
स्टेनोग्राफऱ ग्रेड - D
शैक्षणिक योग्यता
केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
इन पदों के लिए एक उम्मीदवार का 12वीं होना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आप आगे दी गई अधिसूचना में देख सकते हैं।
आयु सीमा
विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
स्टेनोग्राफर ग्रेड - C - 18 से 30 वर्ष
स्टेनोग्राफऱ ग्रेड - D - 18 से 27 वर्ष
चयन प्रक्रिया - इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सीबीटी टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
SSC की आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। (Apply Online)
सरकारी रिजल्ट | |

No comments:
Post a Comment